Rava pocket nashta recipe in Hindi:_रवा पॉकेट नाश्ता रेसीपी बनाने की विधि हिंदी में:_

शाम का नाश्ता Rava pocket nashta recipe जोकि सेहत के लिए काफी हेल्दी होती है।इसको बनाना भी बहुत आसान है।Rava pocket nashta recipe बनाने की लिए सूजी, दही , सब्जी तथा तेल से बनने वाला यह नाश्ता काफी पौष्टिक होता है। यह बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी लोग बहुत शौक से खाते हैं।यह वेट लॉस में काफी मदद करता है।Rava pocket nashta recipe को हरा धनिया चटनी, टोमैटो सॉस के साथ सुबह या शाम के नाश्ता में परोसें। इसके बैटर को आप फ्रीज में 1से 2रोज तक स्टोर भी कर सकते हैं। मैं आपको स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ रवा पॉकेट नाश्ता रेसीपी बताने जा रही हूं। जिसे आप भी एक बार जरूर ट्राई करना। अगर अच्छी लगी तो लाईक, सस्क्राइब और शेयर करें।

Rava pocket nashta recipe

#पूर्व तैयारियों का समय:_20मिनट्स

#पकाने का समय: 10मिनट्स

#कितने लोगों के लिए:4

#Table of contents:_

1.Rava pocket nashta recipe क्या है?

2.Rava pocket nashta recipe में इस्तेमाल आवश्यक सामग्री।

3.Rava pocket nashta recipe बनाने की विधि हिंदी में।

4.Rava pocket nashta recipe स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ।

5. सुझाव और विविधता।

# Rava pocket nashta recipe ingredients:_रवा पॉकेट नाश्ता रेसिपी में इस्तेमाल आवश्यक सामग्री:_

  • सूजी_1कप
  • दही _1/4 कप
  • शिमला मिर्च _1छोटे साइज का
  • प्याज _1छोटे साइज का
  • गाजर_1/2 कप
  • पत्ता गोभी _1/4 कप
  • हरी मिर्च _2 बारीक कटी हुई
  •  चाट मासला पाउडर _1/2 tsp
  • जीरा पाउडर _1/2 tsp
  • काली मिर्च पाउडर _थोड़ा सा
  • नमक _स्वादानुसार
  • तेल _तलने के लिए

# How to make Rava pocket nashta recipe in Hindi:_रवा पॉकेट नाश्ता बनाने की विधि हिंदी में:_

1.Rava pocket nashta recipe

एक बाउल लेंगे उसमें 1कप सूजी डालेंगे और 1/4 कप दही डालेंगे।और सूजी के बराबर 1कप पानी डालकर इसे अच्छे से मिक्स करके छोड़ देंगे। थोड़ी देर के लिए।

2.Rava pocket nashta recipe

एक बर्तन लेंगे। उसमें 1बारीक कटी हुई शिमला मिर्च, 1बारीक कटी हुई मीडियम साइज की प्याज,1/2 कप बारीक कटी हुई गाजर,1/4 कप बारीक कटी हुई पत्तागोभी डाल दें।

3.Rava pocket nashta recipe

बारीक कटी हुई 2हरी मिर्ची,1/4 कप मोजरेला चीज कद्दूकस की हुई ,2tsp बारीक कटी हुई हरा धनिया डाल दें।

4.Rava pocket nashta recipe

1/2tsp चाट मसाला पाउडर,1/2tsp भुने हुई जीरा पाउडर,और थोड़ा सा काली मिर्च पाउडर,और स्वादानुसार नमक डाल देंगे। अगर आपके पास ऑर्गेनो है तो आप डाल दें उससे स्वाद काफी बढ़ जाती है।

5.Rava pocket nashta recipe

सारी चीजों को अच्छे से मिलाकर रख देंगे।

6.Rava pocket nashta recipe

अब जो सूजी जो बिघने के लिए डाली थी उसको मिक्सर जार में डाल देंगे और 2से3 चम्मच पानी डालकर बारीक पीस लेंगे।

7.
Rava pocket nashta recipe

और इसे एक बाउल में निकाल लेंगे।और इसमें स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिला लेंगे। बैटर न ज्यादा गाढ़ा और न ही ज्यादा पतला होना चाहिए।

8.Rava pocket nashta recipe

अब नॉन स्टिक तवा लेंगे।और उसे मीडियम फ्लेम पर गर्म करेंगे और जब तवा गर्म हो तब उसपर पानी की छीटा मारकर उसे कपड़े से अच्छे पोंछ लेंगे।और इस पर थोड़ा सा बैटर डाल देंगे।या नही तो आप इसमें हल्का सा तेल भी लगा सकते हैं।

9.
Rava pocket nashta recipe

अब इसे देखेंगे कि यह अच्छे से तैयार हो चुकी है। इसे ज्यादा देर तक सेकने की जरूरत नहीं है।

10.Rava pocket nashta recipe

और इसे एक बर्तन में निकाल लेंगे।इसी तरह सारे सीट बना लें।

11.Rava pocket nashta recipe

और इसपर 2 चम्मच मिश्रण जो बनाए थे वो डाल देना है।और इसे थोड़ा फैला कर चारो तरफ से अच्छे से मोड़ लेंगे।

12.Rava pocket nashta recipe

अब एक नॉन स्टिक पैन लेंगे उसमें थोड़ा सा तेल लगाएंगे।और पैन में इस रवा पॉकेट को डाल देंगे।

13.Rava pocket nashta recipe

अब 2से3 मिनट्स के बाद इसे पलट देंगे।

14..Rava pocket nashta recipe

और इसे पलट पलट कर अच्छे से तल लेना है।

15.Rava pocket nashta recipe

अब गैस की फ्लेम बंद कर देंगे।और इसे चाकू की मदद से काट लेंगे। रवा पॉकेट नाश्ता रेसीपी बनकर तैयार है।इसे ksi सर्विंग प्लेट में निकाल लें और इसे हरा धनिया चटनी, खजूर इमली की चटनी, टोमैटो सॉस के साथ सुबह और शाम के नाश्ता में परोसें। इसके बैटर को 1से2रोज तक फ्रीज में स्टोर करके रख सकते हैं।

#सुझाव और विविधता:_

. ध्यान रहे दही ज्यादा खट्टा न हो। ताजा फ्रेश दही लेंगे।

. अगर आपके पास ऑर्गेनो अवेलेबल है तो जरूर डालें।

.आप अपने पसंद के अनुसार मसाला डाल सकते हैं।

.आप अपने पसंद के अनुसार इसमें गाजर, बींस यह सब डाल सकते हैं।

. अगर गर्मी का समय है तो आप इसे एक रोज से ज्यादा फ्रीज में न रखें। नहीं तो इसमें खमीर उठ जायेगी।

#स्वाद:नमकीन

#परोसने का तरीका:_रवा पॉकेट नाश्ता रेसीपी को हरा धनिया चटनी, खजूर इमली की चटनी, टोमैटो सॉस के साथ सुबह और शाम के नाश्ता में परोसें। इसके बैटर को 1से2 रोज तक फ्रीज में स्टोर करके रख सकते हैं।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top