मिठाईयों में Besan barfi recipe जोकि बहुत स्वादिष्ट और लोकप्रिय है।यह Besan barfi recipe बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सारे लोग पसंद करते हैं। इसे बनाने की लिए बेसन, चीनी या कंडेंस्ड मिल्क,घी तथा ड्राई फ्रूट्स से बनने वाला यह रेसीपी स्वादिष्ट के साथ साथ बनाना भी बहुत आसान है। इस Besan barfi recipe को कोई भी मेहमान आने पर आप झटपट बनाकर खिला सकते हैं।आप इसे 15 रोज तक फ्रीज में स्टोर करके रख सकते हैं।यह रेसीपी आपको जब भी कुछ मीठा खाने का मन करे आप इसे बनाकर खा सकते हैं। मैं आपको स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ Besan barfi recipe इन हिंदी बताने जा रही हूं। जिसे आप भी एक बार जरूर ट्राई करना और कॉमेंट्स में बताना यह रेसीपी कैसी लगी। अगर अच्छी लगी तो लाईक, सस्क्राइब और शेयर करें।
#पूर्व तैयारियों का समय:0मिनट्स
#पकाने का समय: 20 मिनट्स
#कितने लोगों के लिए:6
#Table of contents:_
1.Besan barfi recipe क्या है?
2.Besan barfi recipe में इस्तेमाल आवश्यक सामग्री।
3.Besan barfi recipe बनाने की विधि हिंदी में।
4.Besan barfi recipe स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ।
5. सुझाव और विविधता।
#Besan barfi recipe ingredients:_बेसन बर्फी में इस्तेमाल आवश्यक सामग्री:_
- बेसन_2कप
- घी_3/4कप
- कंडेंस्ड मिल्क _1.5 कप या चीनी
- इलायची पाउडर _1/2tsp
- ड्राई फ्रूट्स _गार्निश की हुई
#How to make Besan barfi recipe in Hindi:_ स्वादिष्ट बेसन बर्फी बनाने की विधि हिंदी में:_
1.
एक नॉन स्टिक पैन लेंगे उसमें 2कप बेसन डालेंगे ।और इसे 2से 3मिनट्स तक भून लेंगे।शुरू में घी नहीं डालेंगे।
2.
अब इसमें 3/4कप घी डालेंगे और इसे अच्छे से मिला लेंगे।आप देखेंगे कि घी और बेसन अच्छे से मिल गई है।
3.
इसको लो फ्लेम पर 10से 15मिनट्स तक भूनेंगे जब यह भुना जायेगी तब इसमें देखेंगे कि बुलबुले परने लगे हैं।और इसमें से खुशबू भी आने लगी है।
4.
और इसमें 1/2 tsp इलायची पाउडर डालकर 1मिनट्स तक भून लेंगे।
5.
अब इसमें 1.5 कप या इससे थोड़ा कम कंडेंस्ड मिल्क धीरे धीरे डालकर मिलाते जायेंगे। कंडेंस्ड मिल्क बाजार में भी मिलती है या आप इसे घर में भी बना सकते हैं। इसकी रेसीपी मैं नीचे बता दे रही हूं।
6.
अब इसको अच्छे से पकाएंगे जब तक यह गाढ़ा न हो जाए और कड़ाही से बेसन न छोड़े तबतक इसमें लगभग 8से10 मिनट्स का समय लगेगा।
7.
एक थाली में ब्रश की मदद से घी लगा देंगे।
8.
अब गैस की फ्लेम बंद कर देंगे।और इस मिश्रण को थाली में निकाल लेंगे चम्मच में हल्का सा घी लगाकर बराबर कर लेंगे। और ऊपर से ड्राई फ्रूट्स कटी हुई फैला देंगे।और इसे सेट होने के लिए फ्रीज में डाल देंगे।
9.
अब मैं आपको होममेड कंडेंस्ड मिल्क बनाना बताती हूं।इसे बनाने के लिए 1 कप मिल्क पाउडर,और इसी के बराबर दूध और चीनी मतलब 1कप चीनी और 1कप दूध लेंगे और तीनों चीजों को अच्छे से मिला लेंगे।
10.
अब गैस पर लो फ्लेम पकाएंगे और लगातार चलाते रहेंगे नही तो मिल्क पाउडर नीचे बैठ जाएगी। देखेंगे कि इसमें बुलबुले आने लगे हैं।
11.
जब यह गाढ़ा हो जाए ।तब गैस की फ्लेम बंद कर देंगे।और जब यह ठंडा हो जाए तब इसे किसी बाउल या डब्बा में स्टोर करके रख लेंगे।
12.
अब इसे चाकू की मदद से अपने पसंद के अनुसार काट लेंगे। स्वादिष्ट बेसन बर्फी बनकर तैयार है। इसे किसी सर्विंग प्लेट में निकाल लेंगे।और इसे वेज स्प्रिंग रोल्स, मूंग दाल पकौड़ा, मूंग दाल मठरी के साथ सुबह तथा शाम के नाश्ते में परोसें।आप इसे 15रोज तक फ्रीज में स्टोर करके रख सकते हैं।
#सुझाव और विविधता:_
. अगर आपके पास कंडेंस्ड मिल्क उपलब्ध नहीं है तो आप इसकी जगह चीनी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
.आप अपने पसंद के अनुसार ड्राई फ्रूट्स को इस्तेमाल कर सकते हैं।
. अगर आपको खुशबू पसंद है तो आप इसमें हल्का सा केवड़ा वाटर डाल सकते हैं।
. अगर आपके पास घी उपलब्ध नहीं तो आप इसे रिफाइन में भी बना सकते हैं।आप अपने अनुसार इसकी मात्रा को कम कर सकते हैं।
. ध्यान रहे आप इसे लो फ्लेम पर ही बनाएं नहीं तो इसकी टेस्ट अच्छी नहीं लगेगी।
#स्वाद:_मीठा
#परोसने का तरीका:_ बेसन बर्फी रेसीपी को वेज स्प्रिंग रोल्स, मूंग दाल पकौड़ा, मूंग दाल मठरी के साथ सुबह तथा शाम के नाश्ते में परोसें।