Mango cake with custard recipe in Hindi:_स्वादिष्ट मैंगो केक विद कस्टर्ड बनाने की विधि हिंदी में:_

मिठाइयों में Mango cake with custard मीठी व्यंजनों में से एक है। आप इसे बार खाओगे तो बार बार खाओगे यह खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट बनती है।ये खाने के साथ साथ बनाना भी आसान है।यह Mango cake with custard काफी प्रोटीन, कैल्शियम तथा अन्य पौष्टिक चीजें भरपूर मात्रा में होती है। यह जोड़ों के दर्द में फायदा करता है। क्योंकि यह कैल्शियम रिच होने की वजह से हड्डियों की दर्द को कम करती है।आप गर्मियों में इसे एक बार जरूर बनाकर खाएं।मैंगो केक विद कस्टर्ड बनाने की लिए , मैंगो,सूजी, दूध तथा अन्य सामग्री की जरूरत पड़ती है।आप इस Mango cake with custard को किसी भी फंक्शन में जैसेकि, बर्थडे पार्टी, एनिवर्सरी में आप इसे मेनू में ऐड कर सकते हैं। मैं आपको स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ मैंगो केक विद कस्टर्ड रेसीपी बताने जा रही हूं।जिसे आप आम के सीजन में एक बार जरूर से ट्राई करें। अगर अच्छी लगी तो लाईक, सस्क्राइब और शेयर करें।

Mango cake with custard

#पूर्व तैयारियों का समय: 15मिनट्स

#पकाने का समय: 20मिनट्स

#कितने लोगों के लिए:6

#Table of contents:_

1.Mango cake with custard क्या है?

2.Mango cake with custard में इस्तेमाल आवश्यक सामग्री।

3.Mango cake with custard बनाने की विधि हिंदी में।

4.Mango cake with custard स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ।

5. सुझाव और विविधता।

# Mango cake with custard ingredients:_ मैंगो केक विद कस्टर्ड में इस्तेमाल आवश्यक सामग्री:_

  • मैंगो पल्प _1.5 कप
  • दूध _1लीटर+1/2 कप
  • सूजी_1/2 कप
  • चीनी_1/3 कप+2tbsp
  • रिफाइन _2tbsp
  • हरी इलायची पाउडर _1/2tsp
  • बेकिंग पाउडर _1/2tsp
  • जाफरान _वैकल्पिक

# How to make Mango cake with custard recipe in Hindi:_ स्वादिष्ट मैंगो केक विद कस्टर्ड बनाने की विधि हिंदी में :_

1.Mango cake with custard

पका हुआ मीठा आम लेंगे।उसे अच्छे से छीलकर उसकी 1.5 कप पल्प निकालकर उसे मिक्सी में अच्छे से पीस लेंगे।और इसमें से 1/2 कप से कम मैंगो पल्प पीसी हुई अलग निकाल लेंगे।और बाकी सारा को एक बाउल में डाल देंगे।

2.Mango cake with custard

अब इसमें 1/2 कप सूजी डालकर इसे अच्छे से फेंट लेंगे। और इसे ढककर 10से15 मिनट्स के लिए ढक कर छोड़ देंगे।

3.Mango cake with custard

अब देखेंगे सूजी के दाने मैंगो पल्प के साथ अच्छे से मिल चुका है ।और इसमें 1/2 कप दूध थोड़ा थोड़ा करके इसमें डालकर अच्छे से मिला लेंगे।

4.Mango cake with custard

अब इसमें 2tbsp बारीक पीसी डालेंगे।और इसे अच्छे से मिक्स कर लेंगे।

5.Mango cake with custard

अब इसमें 1.5tbsp रिफाइन डालकर अच्छे से मिक्स कर लेंगे। बैटर को इतने अच्छे से मिक्स करना है की तेल इसमें उपर से न दिखे।

6.Mango cake with custard

अब इसमें 1/2 tsp बेकिंग पाउडर डालकर इसे हल्के हाथों से व्हिस्पर की मदद से अच्छे से मिला लेंगे।

7.Mango cake with custard

नॉन स्टिक पैन या तवा लेंगे उसे गैस पर गर्म करेंगे और ब्रश की मदद से तवा पर तेल लगा देंगे। हमने पहले से ही बैटर में तेल इस्तेमाल कर चुकी हूं इसीलिए इसमें तेल का ज्यादा इस्तेमाल नहीं किया है।

8.Mango cake with custard

गैस की फ्लेम को लो रखना है।और चम्मच की मदद से बैटर को थोड़ा थोड़ा तवा पर डालना है।और इसे 2से3 मिनट्स के लिए पकने देंगे।

9.Mango cake with custard

अब इसे पलट देंगे । देखेंगे कि यह फूलने लगी है।

10.Mango cake with custard

और इसी तरह इसे पलट पलट कर सेंक लेंगे।और एक बर्तन में निकाल लेंगे।और इसी तरह बाकी के बैटर का भी टिक्की बना लेंगे।

11.Mango cake with custard

अब दूध की राबड़ी बना लेंगे। 1लीटर दूध लेंगे।और इसे गर्म करके आधा लीटर बना लेंगे।और इसमें 1/3 कप चीनी डालेंगे। अगर आपको मीठा ज्यादा पसंद है तो आप इसमें चीनी की मात्रा बढ़ा सकते हैं।और इसे अच्छी तरह चलाते हुए पकाएंगे ।

12.Mango cake with custard

अब इसमें पीसी हुई मैंगो पल्प डालेंगे।और इसे अच्छी तरह मिक्स कर लेंगे।और 1/2 tsp इलायची पाउडर डाल देंगे।और इसे अच्छे से मिक्स कर लेंगे।अब राबड़ी बनकर तैयार है।

13.Mango cake with custard

अब इस छोटे छोटे पैन केक में इस राबड़ी को इस तरह डालेंगे की सारा पैन केक उस राबड़ी में डूब जाए।और इसे फ्रीज में ठंडा होने के लिए कुछ देर के लिए रख देंगे।

14.Mango cake with custard

जब यह ठंडा हो जाए तब इसमें उपर से बादाम डाल देंगे । मैंगो केक विद कस्टर्ड राबड़ी बनकर तैयार है।इसे गर्मियों के दिनों में इस मीठी व्यंजन का आनंद लें।आप इसे वेज स्प्रिंग रोल्स, मूंग दाल पकौड़ा, मूंग दाल मठरी के साथ सुबह तथा शाम के नाश्ता में परोसें।आप इसे फ्रीज में स्टोर करके रख सकते हैं।

#सुझाव और विविधता:_

. अगर आपको ज्यादा मीठा पसंद है तो आप चीनी की मात्रा को बढा सकते हैं।

.अगर आपको ज़फरान के धागे पसंद है तो आप इसमें जफरान डाल सकते हैं।

. ध्यान रहे आप इसे लो फ्लेम पर ही पकायें।

#स्वाद:_ मीठा, लजीज

#परोसने का तरीका:_मैंगो केक विद कस्टर्ड को आप वेज स्प्रिंग रोल्स, मूंग दाल पकौड़ा, मूंग दाल मठरी के साथ सुबह तथा शाम के नाश्ता में परोसें।

 

 

 

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top